

एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ: राजधानी के लाखों लोगों को 10 नवंबर को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जलकल विभाग ने जानकारी दी है कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक गिरधर लाल माथुर रोड, मुसाहिबगंज के पास रा-वॉटर मेन फीडर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस वजह से गऊघाट पंपिंग स्टेशन से ऐशबाग जलकल को जलापूर्ति बंद रहेगी, जिसके चलते करीब 10 लाख की आबादी प्रभावित होगी।
इन इलाकों में नहीं होगी जलापूर्ति
मरम्मत कार्य के दौरान ऐशबाग, राजेन्द्र नगर, राजाबाजार, राजाजीपुरम्, करेहटा, गढ़ी कनौरा, गनेशगंज, नक्खास, लालबाग, कैसरबाग, मौलवीगंज, माल एवेन्यू, हजरतगंज (आंशिक), लाटूश रोड और नाका हिण्डोला समेत आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
विभाग की अपील
जलकल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे 9 और 10 नवंबर की सुबह के समय पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर कर लें, ताकि शाम के समय असुविधा न हो। विभाग ने यह भी कहा है कि मरम्मत कार्य जनहित में किया जा रहा है, जिससे भविष्य में जलापूर्ति और सुचारू हो सके।
टैंकर की सुविधा और संपर्क नंबर
जलकल विभाग के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजे जाएंगे।
आपात स्थिति में नागरिक नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
8177054100, 8177054003, 8177054010
विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि मरम्मत कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



