
एलायंस टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चोरी की एक वारदात सामने आई है। मशहूर यूट्यूबर और Round2hell टीम के अहम सदस्य नाजिम अहमद की लग्जरी कार टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर को शातिर चोरों ने चुरा लिया। यह घटना 17 दिन पहले शाहीन बाग स्थित Central Bank के पास हुई थी, लेकिन अब इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह चर्चा में आ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नाजिम ने अपनी कार सड़क किनारे पार्क की थी। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि एक चोर कुछ देर तक कार के पास खड़ा होकर मौका ताड़ता है, फिर बड़ी चालाकी से लॉक सिस्टम को तोड़ता है और कार स्टार्ट कर फरार हो जाता है। पूरी वारदात महज कुछ मिनटों में अंजाम दी गई है। घटना के बाद नाजिम ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी और थाने में FIR दर्ज कराई। लेकिन घटना के 15 दिन बीत जाने के बावजूद कार और चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
सोशल मीडिया पर पुलिस से गुहार
8 अगस्त को नाजिम अहमद ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए एक पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा, “मेरी फॉर्च्यूनर लेजेंडर कार 15 दिन पहले दिल्ली से चोरी हो गई थी, अभी तक कोई प्रतिक्रिया या अपडेट नहीं मिला है। यह घटना भारत की राजधानी में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ पैदा करती है।” नाजिम की इस पोस्ट पर कई फॉलोअर्स ने उन्हें समर्थन दिया और दिल्ली पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
My car Fortuner Legender was stolen from Delhi 15 days ago. Still no response or update. The incident raises serious concerns about safety in the capital of India@DelhiPolice your urgent attention is needed, FIR has been Filed.
Details-
Vehicle No : UP16-DH-2666
Point of Theft… pic.twitter.com/XE5Zw6agWv— Nazim Ahmed (@nazim4hmed) August 8, 2025
कौन हैं नाजिम अहमद?
नाजिम अहमद देश के लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों में से एक Round2hell के सदस्य हैं, जो अपने मजेदार वीडियोज़, स्किट्स और यूनिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चैनल के करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं और नाजिम का फनी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है।
राजधानी में सुरक्षा पर सवाल
यह घटना दिल्ली में बढ़ते वाहन चोरी के मामलों पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। दिनदहाड़े और भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदात होना, वह भी सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी में, सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहीन बाग और आसपास के इलाकों में बीते कुछ महीनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस का रेस्पॉन्स उतना तेज़ नहीं है जितना होना चाहिए।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
