
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर हाल ही में पीपीएस से आईपीएस कैडर में प्रोन्नत हुए अफसर भी शामिल हैं।
बड़े पदों पर तबादले
मुरादाबाद स्थित बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सबरवाल को डीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण बनाया गया है। उनके पास पुलिस अकादमी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। मुरादाबाद पीटीएस के एडीजी ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।
एडीजी यातायात के. सत्यनारायण को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। (वे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके हैं।)
आईजी और डीआईजी स्तर पर बदलाव
आईजी सीआईडी राजेश डी. मोदक राव को जीआरपी भेजा गया है।
आईजी यातायात सुभाष चंद्र दुबे को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात किया गया है।
पुलिस मुख्यालय में डीआईजी अनीस अहमद अंसारी को पीएसी मुख्यालय भेजा गया है।
डीआईजी नियम एवं ग्रंथ देवरंजन वर्मा को डीआईजी स्थापना बनाया गया है।
एसपी स्तर पर तबादले
कानपुर नगर में एसपी एलआईयू डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया।
फतेहपुर की 12वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सर्वानंद सिंह यादव को एसपी एसएसएफ मुख्यालय भेजा गया।
34वीं वाहिनी वाराणसी में तैनात पंकज कुमार पांडेय को इंटेलिजेंस मुख्यालय में एसपी बनाया गया।
पुलिस मुख्यालय में एसपी क्राइम डॉ. महेंद्र पाल सिंह को 5वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर का सेनानायक बनाया गया।
इंटेलिजेंस मुख्यालय में एसपी शुभम पटेल को तकनीकी सेवा शाखा भेजा गया।
पुलिस मुख्यालय में एसपी कानून-व्यवस्था मनोज कुमार अवस्थी को 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर का सेनानायक बनाया गया।
गोरखपुर में एसपी एलआईयू अशोक कुमार को यूपी पावर कॉर्पोरेशन भेजा गया।
प्रतीक्षारत चंद्रकांत मीना को कानपुर नगर का एसपी एलआईयू बनाया गया।
एएसपी और डीसीपी स्तर पर नई तैनाती
डीजीपी मुख्यालय में एएसपी रोहन झा को साइबर क्राइम मुख्यालय भेजा गया।
गोरखपुर की 26वीं वाहिनी पीएसी की प्रभारी सेनानायक निहारिका शर्मा को सेनानायक का कार्यभार दिया गया।
बिजनौर में एएसपी संजय कुमार बाजपेई को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक बनाया गया।
पीटीएस गोरखपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार प्रथम को स्थायी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एएसपी बृजेश कुमार गौतम को पुलिस मुख्यालय में एसपी क्राइम बनाया गया।
बस्ती में एएसपी ओमप्रकाश सिंह प्रथम को पुलिस मुख्यालय में एसपी लॉजिस्टिक्स बनाया गया।
मिर्जापुर में एएसपी ओमप्रकाश सिंह द्वितीय को पुलिस मुख्यालय में एसपी कानून-व्यवस्था नियुक्त किया गया।
सीतापुर सेंट्रल रिजर्व में एएसपी अजीजुल हक को पुलिस मुख्यालय में एसपी बनाया गया।
बिजनौर के एएसपी विनय कुमार सिंह को एटीएस की स्पॉट टीम का एसपी बनाया गया।
आजमगढ़ की 20वीं वाहिनी पीएसी के उप सेनानायक अशोक कुमार को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में एसपी नियुक्त किया गया।
प्रतापगढ़ के एएसपी संजय राय को अयोध्या का एसपी एलआईयू बनाया गया।
गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त आनंद कुमार द्वितीय को बरेली का एसपी एलआईयू बनाया गया।
गोरखपुर के एएसपी संजय कुमार द्वितीय को एसपी के पद पर नई तैनाती दी गई।
