
नैनीताल। वरिष्ठ नागरिक जो हमारे घर, पड़ोस व इर्द-गिर्द रहते हैं। ये हमारे दादी-दादा, नाना- नानी, मम्मी-पापा, दीदी -जीजा, भाई-भाभी, मौसा-मौसी, बुआ- फूफा आदि होते हैं। ये रिश्तेदारों व गैर रिश्तेदारों के अलावा तमाम सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारी आदि के रूप में आसानी से मिल जाते हैं. किंतु हम उन्हें जानते नहीं है या अक्सर उपेक्षा कर देते हैं या हेलो अंकल, सर आदि कहकर अपना टाइम पास करने का प्रयास या फॉर्मेलिटी अदा कर देते हैं, लगाव कम होता है या यूं कहें कि हमारा व्यवहार उनके प्रति अच्छा नहीं होता है या मतलब का होता है। वरिष्ठ नागरिक सिर्फ उम्र ही नहीं जीवन के अनुभवों की किताब होते हैं।
पिछले दिनों नैनीताल दिल की शांत रानी भुजिया घाट में द सुकून ईडन विला में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत सरकार में रहे पूर्व लेखाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार व समाजसेवी प्राग दत्त ने कुछ इस तरह अपने मन की बात रखी। कार्यक्रम का आयोजन सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट तथा जय भीम जय भारत जय संविधान नारा मंच के तत्वावधान में स्वतंत्रता सप्ताह विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर किया गया।
उन्होंने कहा कि एक उम्र हजार अनुभव, पीढ़ियों के लिए अनमोल सीखें होती हैं. वरिष्ठ जनों के अनुभव एक तरीके के ज्ञान की खान होते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के एक अध्ययन के अनुसार 51% से अधिक बुजुर्ग सीढ़ियां चढ़ने के दौरान गिर जाते हैं। अमेरिका में ही हर साल सीढ़ियां चढ़ते -उतरते समय, बाथरूम में स्लिप करने, सोते वक्त अचानक उठने से भी अचानक मौत होने के आंकड़े भी कम नहीं है। भारत में भी मुगल सम्राट हुमायूं दिल्ली के पुराना किला स्थित मंडल पुस्तकालय की सीढ़ियो से, भारत के दूसरे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद बाथरूम में फिसलने से, वेद प्रकाश वैदिक प्रसिद्ध पत्रकार, आदित्य सिंह राजपूत युवा अभिनेता, श्रीदेवी प्रसिद्ध अभिनेत्री आदि की भी मौत बाथरूम में फिसलने आदि के कारण हुई थी। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विष्णु कांत शास्त्री की मौत भी ट्रेन बाथरूम में फिसलने के कारण बताई जाती है. इसलिए वरिष्ठ जन को कोई भी काम सावधानी के साथ या किसी मदद से ही करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सीढ़ी पर ऊपर चढ़ने के साथ ही बहुत तेजी से मुड़ना-घूमने, पैरों पर झुकना, खड़े होकर पेंट पजामा या साड़ी सलवार पहनना, तेजी से बाय-दाय मुड़ना, एकदम से पीछे हटना, एकदम आगे बढ़ना, एकदम से भारी सामान उठाने के लिए झुकना, अचानक बिस्तर से खड़े हो जाना, बहुत तनाव में रहना, बाथरूम में तेजी के साथ जाना आदि सीनियर सिटीजन को नहीं करना चाहिए या सावधानी के साथ, किसी के सहयोग से करना चाहिए।
सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ रेनू शरण व संयुक्त निदेशक आरएफएसएल/नोडल ऑफिसर नेशनल फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय उत्तराखंड डॉ दयाल शरण ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस 21अगस्त पर सीनियर सिटीजन के सम्मान में केक काटा तथा कई सीनियर सिटीजनों को शाल , पुष्प स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे रिश्तेदार नातेदार,पड़ोसी,परिजन तो है ही साथ ही ये अनुभव, ज्ञान की धरोहर भी है। इनकी सुरक्षा, देखभाल संरक्षण बहुत जरूरी है। साथ ही, नई पीढ़ी को उनके ज्ञान,अनुभवों का लाभ लेने के साथ उनके साथ उठने बैठने , बात करने,विचारोंकाआदान-प्रदान करने में किसी भी प्रकार कोताही नहीं बरतनी चाहिए. वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्रा राजेश, डॉ सुरेश कुमार, डॉ ऋतिक कटारिया एम एस, डॉ लिपाक्षी दत्त, डॉ विनोद कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ कुसुम गौतम, डॉ अमरेंद्र श्रीवास्तव मान्यता प्राप्त पत्रकार आनंद कर्ण, श्रवण कुमार,चंद्रसेन भारती, रमासिंह ,फूलचंद आर्य, सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, मोहम्मद अमीन, मो अजमल दत, अनुराग रंजन यादव, अधिकारी आदि ने भी विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक जो जहां भी मिलेगा उसकी सेवा करने में, उनकी देखभाल में हर संभव सहयोग करेंगे का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान नैनीताल दिल की शांत रानी रमणीय स्थल नदी की कलकल करती आवाज सूर्य गांव स्थित द सुकून ईडेन विला में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान व राष्ट्र राष्ट्रगीत का गायन, भगत सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस महात्मा गांधी चंद्रशेखर आजाद ,बाबू जगजीवन राम, अटल बिहारी वाजपेई, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी,झलकारी बाई, मातादीन वाल्मीकि,कुइली, उदा देवी पासी ,महामानव गौतम बुद्ध, कबीर दास रविदास , गुरु नानक,संविधान शिल्पी बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, एपीजे कलाम, अब्राहम लिंकन, बांके चमार, चेतराम जाटव, बल्लू मेहतर, महावीरा देवी, ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, फातिमा शेख, हवलदार अब्दुल हमीद, मंगल पांडे आदि स्वतंत्रता सेनानी और महान पुरुषों को याद किया गया। ट्रस्ट ने महिलाओं का सम्मान, बुजुर्गों का सम्मान, बच्चों का उत्साह वर्धन कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी चौपाला, चौसला आदि जगह किया गया। पूर्व उपनिदेशक सूचना व राष्ट्रीय 85 प्रगतिशील समाज पार्टी के सलाहकार,समाजसेवी,प्रमोद कुमार व ई. शक्ति कृष्ण त्रिपाठी, डॉ इंद्रा राजेश को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट द्वारा आगामी फरवरी मैं मोहम्मदी लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव असावा में स्मृति शेष गायत्री देवी, स्मृति शेष सरवतीदेवी, और स्मृति शेष संतरा देवी सहित स्मृति शेष रामचंद्र, मनोहर लाल, बालक राम, बुद्धाराम आदि स्मृति शेष को याद करने और उनके जीवन पर चर्चा की जाएगी।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



