
लखनऊ: ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर 26 अगस्त 2026 को लखनऊ में पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। यह जुलूस कैंपवेल रोड से शुरू होकर शाहमीना शाह तक जाएगा। इस अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
ईद-ए-मिलादुन्नबी 12 रबी-उल-अव्वल को मनाया जाएगा। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाएगी।
त्योहार को लेकर जिला प्रशासन और शहर के उलेमाओं के बीच शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठकें भी हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित मार्ग का पालन करने पर जोर दिया गया है।
जुलूस में शामिल लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहनों पर स्टंट से बचने की अपील की गई है। साथ ही जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी तरह की भड़काऊ नारेबाजी से पूरी तरह परहेज करने को कहा गया है।
आयोजकों और प्रशासन ने लोगों से जुलूस के निर्धारित मार्ग का पालन करने तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Lucknow Desk एलायंस टुडे की समर्पित न्यूज़रूम टीम है, जिसमें अन्नू सिंह ( Annu Singh ) जैसे कई पत्रकार मौजूद हैं जो राजधानी लखनऊ से जुड़ी राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा और स्थानीय मुद्दों की खबरें पाठकों तक पहुंचाते है। टीम का उद्देश्य तेज, सटीक और विश्वसनीय स्थानीय समाचार प्रदान करना है।


