

एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद राजधानी में नगर निगम का बुलडोजर आज चलाया गया है. रविवार सुबह होते ही अधिवक्ताओं के चैम्बर पर नगर निगम की कार्यवाई हुई. आपको बता दें की भारी पुलिस बल के साथ इस कार्यवाई को अंजाम दिया गया जिसके बाद अधिवक्ताओं ने “पुलीस प्रशासन मुर्दाबाद” बोलते हुए जमकर नारेबाजी करी.
बता दें की लखनऊ जिला कोर्ट के वकीलों के कई चैंबर्स की दीवारों पर 12 मई को नगर निगम ने लाल क्रॉस लगा दिए थें। इसके साथ ही नोटिस लगाया, जिसमें 16 मई तक का समय दिया गया था। कहा गया था कि अगर 16 तक ये अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो 17 तारीख को प्रशासन खुद ही एक्शन लेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आदेश दिया है कि तय तारीख 17 मई को नगर निगम ऐसे चैंबरों को अभियान चलाकर हटाए। इसके लिए प्रशासन पुलिस बल उपलब्ध कराएगा।
न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजीव भारती की खंडपीठ ने अनुराधा सिंह और दो अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया ।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



