

एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) से पहले लखनऊ (Lucknow) में बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन (FSDA) ने काकोरी इलाके में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 7982 किलो नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की है। इनकी कीमत करीब ₹6.55 लाख बताई गई है।
यह कार्रवाई श्री राधे उद्योग नाम की फैक्ट्री पर की गई, जो लंबे समय से आसपास के बाजारों में मिठाई और दूध से बने प्रोडक्ट सप्लाई कर रही थी। मौके पर फैक्ट्री में कई ऐसे सामान मिले जो बिना लाइसेंस के रखे गए थे या जिनमें मिलावट की आशंका है।फैक्ट्री से 6 किलो SAFOLITE (KALAKI ब्रांड) ₹2040, 31 किलो फिटकरी ₹620, 243 किलो हेल्थवेज स्किम्ड मिल्क पाउडर ₹72,900, 1248 किलो खांडसारी चीनी ₹52,416, 2098 किलो लिक्विड ग्लूकोज ₹88,116, 148 किलो गोकुल गोल्ड रिफाइंड सोया तेल ₹20,424, 2983 किलो फ्रायओला पामोलिन तेल ₹4,11,654 और 1225 किलो माधव स्किम्ड मिल्क पाउडर ₹7125 बरामद हुआ।
सैंपल जांच के लिए भेजे गए
मौके से 20 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। FSDA अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में खाद्य लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसलिए वहीं पर उत्पादन, स्टोरेज और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। FSDA ने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों के समय केवल ब्रांडेड और पैक्ड उत्पाद ही खरीदें। किसी भी संदिग्ध सामान या दुकान की जानकारी तुरंत विभाग को दें।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



