
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए एडिशनल एसपी रैंक के 18 अफसरों सहित कुल 48 पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध रहे राहुल श्रीवास्तव को डीजीपी का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सुबोध कुमार श्रीवास्तव को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ भेजा गया है, जबकि वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात ममता रानी चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट स्थानांतरित किया गया है।
अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
फिरोजाबाद में एएसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया को अमरोहा भेजा गया है, अमरोहा में तैनात राजीव कुमार सिंह द्वितीय को मथुरा का एएसपी सिटी बनाया गया है, बरेली में एएसपी एलआईयू प्रभात कुमार प्रथम को पुलिस मुख्यालय में तैनाती मिली है, झांसी के एएसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी को बरेली एलआईयू भेजा गया है, मथुरा के एएसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार को झांसी का एएसपी ग्रामीण नियुक्त किया गया है, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात राजेश कुमार श्रीवास्तव को संभल का एएसपी उत्तरी बनाया गया है, पुलिस मुख्यालय में तैनात रंजन सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है, आगरा कमिश्नरेट में तैनात डॉ. राजीव कुमार सिंह को मेरठ का एएसपी एलआईयू बनाया गया है, प्रतीक्षारत रहे राम अर्ज को अयोध्या का एएसपी एलआईयू बनाया गया है, सीतापुर में तैनात डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है, प्रतापगढ़ में एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह को सीतापुर में एएसपी दक्षिणी बनाया गया है, आजमगढ़ के एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल को प्रतापगढ़ का एएसपी पूर्वी नियुक्त किया गया है, बाराबंकी में एएसपी दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है, कुशीनगर में तैनात रितेश कुमार सिंह को बाराबंकी का एएसपी दक्षिणी बनाया गया है, सीआईडी मुख्यालय में तैनात निवेश कटियार को कुशीनगर भेजा गया है।
इन तबादलों को संगठनात्मक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने की दृष्टि से अहम माना जा रहा
