
लखनऊ: खाद और पानी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने सोमवार को परिवर्तन चौक से पैदल मार्च शुरू किया। नहरों में समय से पानी नहीं पहुंचने और खाद की किल्लत को लेकर किसानों में नाराजगी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से किसानों की नोकझोंक भी हुई।
किसानों के पैदल मार्च को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें स्टेडियम के पास रोक दिया। किसान राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान किए जाने की जरूरत है।
किसानों की प्रमुख मांगों में नहरों में समय से पानी की उपलब्धता और खाद की पर्याप्त व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण के मामलों में उचित मुआवजा, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा और बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किसानों की मांगों में शामिल है।
किसान संगठनों की ओर से समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं के समाधान की मांग की जाती रही है। मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी जाती रही है। फिलहाल लखनऊ में किसान राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पर अड़े हुए हैं।

Lucknow Desk एलायंस टुडे की समर्पित न्यूज़रूम टीम है, जिसमें अन्नू सिंह ( Annu Singh ) जैसे कई पत्रकार मौजूद हैं जो राजधानी लखनऊ से जुड़ी राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा और स्थानीय मुद्दों की खबरें पाठकों तक पहुंचाते है। टीम का उद्देश्य तेज, सटीक और विश्वसनीय स्थानीय समाचार प्रदान करना है।




