

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती BSP सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।
मायावती की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अनंत कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई का कारण पार्टी विरोधी गतिविधियों को बताया है।
चुनावी माहौल के बीच BSP नेताओं-कार्यकर्ताओं को संदेश
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल गर्म है। ऐसे में पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विरोधियों के विभिन्न राजनीतिक हथकंडों से सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने BSP के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के अंबेडकरवादी मिशन को आगे बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव में इसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की।
मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में पूरी गंभीरता के साथ जुटे रहने का संदेश दिया है।

Lucknow Desk एलायंस टुडे की समर्पित न्यूज़रूम टीम है, जिसमें अन्नू सिंह ( Annu Singh ) जैसे कई पत्रकार मौजूद हैं जो राजधानी लखनऊ से जुड़ी राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा और स्थानीय मुद्दों की खबरें पाठकों तक पहुंचाते है। टीम का उद्देश्य तेज, सटीक और विश्वसनीय स्थानीय समाचार प्रदान करना है।



