
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ समेत अन्य जिलों रात 9 बजे से 9:30 तक चयनित प्रतिष्ठानों समेत अन्य जगहों पर ब्लैकआउट किया जाएगा। रात 9 से 9:03 बजे के बीच सायरन की तेज आवाज बजाई जाएगी। इसी प्रकार फिर रात 9:30 से 9:33 बजे के बीच ब्लैक आउट की अवधि की समाप्ति पर 3 मिनट का सायरन बजाया जाएगा। रात 09.00 बजे से ब्लैक आउट की उद्घोषणा नगरनिगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से किया जाएगा। तीन मिनट तक सायरन बजेगा। ब्लैक आउट के दौरान 30 मिनट में हवाई हमले के लिए संवेदनशील प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर निश्चित अवधि के ब्लैक आउट किया जाएगा। इसका समय तय नहीं है
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
