एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। अब प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन पर लोगों को पोस्टपेड के बजाय प्रीपेड कनेक्शन मिलेगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने बुधवार को इस सिलसिले में आदेश जारी किए।
दूसरी ओर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने विभाग के अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में तेजी लाने की दृष्टि से ऑटो फॉरवर्ड की व्यवस्था कर दी है। अब एक समय सीमा के अंदर उक्त व्यवस्था से अधिकारियों की रिपोर्टअप्रूव करना होगा। इससे अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्ट व्यवस्था में सुधार आएगा।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



