

कानपुर: शहर में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) विभाग ने बड़े कैटरर्स के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बिठूर, तिलक नगर समेत तीन स्थानों पर छापेमारी कर करीब 24 घंटे तक जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने कारोबारी रिकॉर्ड, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड खंगाले।
SGST की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को टैक्स चोरी और लेनदेन छिपाने से जुड़े सबूत मिलने की बात सामने आई है। जांच के बाद संबंधित कारोबारियों की ओर से करीब 1 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं।
कार्रवाई के लिए SGST विभाग की 16 अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने कैटरिंग कारोबार से जुड़े लेनदेन, बिल, खातों और अन्य दस्तावेजों की जांच की। विभाग की ओर से जब्त किए गए दस्तावेजों और ई-रिकॉर्ड का आपस में मिलान किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जांच में सामने आए रिकॉर्ड के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। SGST अधिकारियों की जांच अभी जारी है और रिकॉर्ड के मिलान के बाद टैक्स चोरी की वास्तविक राशि का आकलन किया जाएगा।

UP Desk, एलायंस टुडे की राज्य स्तरीय न्यूज़रूम टीम है, जो उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी ख़बरों जैसे राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करती है। हमारी टीम में विष्णु चंद्र ( Vishnu Chandra ) जैसे कई संवाददाता मौजूद हैं.



