

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए युवाओं की पसंदीदा Gen-Z शैली में देशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हाल ही में साझा किए गए अपने वीडियो पर मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया और सुझावों के लिए सभी का धन्यवाद किया।
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “Thank you friends… कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसे जिस प्रकार आपने रिस्पॉन्स दिया और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए thanks to everybody. आपका प्यार बना रहेगा, हमारा नाता और सक्रियता भी बनी रहेगी। Thank you… Thank you, दोस्तों।”
प्रधानमंत्री का यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया। अंग्रेज़ी और हिंदी के मिश्रण के साथ Gen-Z शैली में दिया गया उनका संदेश युवाओं के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर बड़ी संख्या में यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे व्यापक रूप से शेयर भी किया जा रहा है।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



